Raigarh University Migration Certificate Apply online

Raigarh University Migration Certificate :शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ पोस्ट ग्रेजुएट एवं अंडर ग्रेजुएट का कोर्स अपने यूनिवर्सिटी से आयोजित करवाती है विद्यार्थी को सबसे पहले रायगढ़ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में एडमिशन लेना पड़ता है एडमिशन लेने के बाद एग्जाम फॉर्म भरना पड़ता है एग्जाम फॉर्म भरने के बाद जब विद्यार्थी कॉलेज पास हो जाता है उसके बाद विद्यार्थी को जब दूसरे यूनिवर्सिटी या दूसरे किसी बोर्ड में एडमिशन लेने की आवश्यकता पड़ती है जैसे की कोई बीएससी कोर्स कर रहा हो रायगढ़ यूनिवर्सिटी से और उसके बाद उसे सीवी रमन यूनिवर्सिटी या फिर रायपुर यूनिवर्सिटी से एमएससी का कोर्स करना है तो उसको माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी

तब उसे रायगढ़ यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर जाकर के माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना पड़ेगा तब जाकर के उसे माइग्रेशन सर्टिफिकेट मिलेगा उसके बाद जब वह माइग्रेशन सर्टिफिकेट दूसरे यूनिवर्सिटी यानी कि पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में जमा करेगा तब उसे एडमिशन मिलेगा तो आज के इस आर्टिकल पर हम यह जानेंगे कि रायगढ़ यूनिवर्सिटी में माइग्रेशन सर्टिफिकेट कैसे बनवाएं क्या डॉक्यूमेंट लगेगा और क्या फीस लगेगी यह सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल पर मिल जाएगा

यह आर्टिकल रायगढ़ यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने से संबंधित है इस आर्टिकल पर रायगढ़ यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट कैसे बनाना है फॉर्म कैसे अप्लाई करना है क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा इससे संबंधित सारी जानकारी दी गई है यह आर्टिकल बहुत ही हेल्पफुल है

Raigarh University Migration Certificate Overview

University Name SNPV RaigrahUniversity Chhattisgarh
Mode Online
 Year 2026
Category Raigarh University Migration Certificate Apply Online
Course Ug/PG (Regular/private)
Official WebSite https://www.snpvraigarh.in/

 Short Important Information Of Abvv Raigarh University

रायगढ़  यूनिवर्सिटी का पूरा नाम शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ है जो कि छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में है यह यूनिवर्सिटी बहुत ही अच्छी यूनिवर्सिटी है यहां बहुत ही अच्छी पढ़ाई होती है, यहां रेगुलर एवं प्राइवेट मोड पर सभी प्रकार के कोर्स होते हैं डिप्लोमा पोस्ट ग्रेजुएट नॉर्मल ग्रेजुएशन पीजी डिप्लोमा एवं अन्य महत्वपूर्ण कोर्स , रायगढ़ यूनिवर्सिटी 2021 में इस यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई है यह यूनिवर्सिटी रायगढ़ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में अपने कॉलेज के परीक्षाओं का आयोजन करती है जैसे रायगढ़  यूनिवर्सिटी के कॉलेज मुख्यतः रायगढ़, चम्पा, जांजगिर में है

रायगढ़  यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन कैसे अप्लाई करें ( How To Apply Online Raigarh University Migration Certificate )

  • रायगढ़ यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए सबसे पहले गूगल पर सर्च करें रायगढ़ यूनिवर्सिटी
  • अब गूगल पर आपको रायगढ़  या यूनिवर्सिटी का लिंक दिखेगा वह लिंक https://www.snpvraigarh.in/ओपन करें
  • रायगढ़  यूनिवर्सिटी में आ जाने के बाद अब आपको माइग्रेशन सर्टिफिकेट अप्लाई लिंक दिखेगा वह लिंक ओपन करें
  • नहीं पेज पर अब आपको आपका नामांकन संख्या रोल नंबर पिता का नाम माता का नाम अपना नाम एड्रेस व अन्य आवश्यक जानकारी सबमिट कर देंगे
  • इसके बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट का प्रकार चूज करेंगे यदि आपको अर्जेंट माइग्रेशन चाहिए तो अर्जेंट वाला अप्लाई करें नॉर्मल चाहिए तो नॉर्मल वाला अप्लाई करें
  • यह अब हो जाने के बाद आपको ऑनलाइन माध्यम से फीस का भुगतान करना होगा अर्जेंट का फीस अलग है नॉर्मल का फीस अलग है
  • इस प्रकार फीस जमा करके आप रायगढ़ यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट की अप्लाई कर सकते हैं

Raigarh University Migration Certificate Apply online

रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट कितने दिन में बन जाती है

रायगढ़  यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट एक से लेकर के 7 दिन के भीतर बन जाती है यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है आपको ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरना पड़ेगा फॉर्म भरने के बाद यूनिवर्सिटी में आपका एप्लीकेशन सबमिट होगा वह एप्लीकेशन ऑनलाइन माध्यम से रायगढ़ यूनिवर्सिटी के उच्च अधिकारी जांच करेंगे उसके बाद आपको आपका माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑनलाइन ही जारी कर दिया जाएगा

रायगढ़  यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे (List Of Document Required For Raigarh University Migration Certificate)

रायगढ़  यूनिवर्सिटी का माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी

  • आधार कार्ड
  • पिछले सारे कक्षाओं के रिजल्ट
  • फर्स्ट ईयर सेकंड ईयर थर्ड ईयर का रिजल्ट
  • मोबाइल नंबर ईमेल आईडी
  • फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर

रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट अप्लाई करने का फीस क्या है (Raigarh University Migration Certificate Apply Online Fees)

रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट ऑफिस नॉर्मल का ₹330 है एवं अर्जेंट का लगभग ₹500 है, कुल मिलाकर रायगढ़ यूनिवर्सिटी माइग्रेशन बनाने का खर्च ₹500 है

रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट का स्टेटस कैसे चेक करें ( How To Check Online Status Of Raigarh University Migration Certificate)

  • शहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए यदि आपने ऑनलाइन अप्लाई किया है तो आपको माइग्रेशन सर्टिफिकेट का एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके आप अपने माइग्रेशन सर्टिफिकेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले आप रायगढ़  विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा जहां से अपने माइग्रेशन सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया होगा
  • अब इसके बाद आपको रायगढ़  यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर आने के बाद माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्टेटस चेक करें का लिंक दिखाई देगा वह लिंक ओपन करें
  • रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट का जो आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिला होगा वह दर्ज करें सर्च बर पर और सबमिट करें
  • न्यू पेज पर आपको रायगढ़ यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट का स्टेटस दिख जाएगा
  • यदि आपका माइग्रेशन सर्टिफिकेट बन गया होगा तो वहां पर प्रिंट का ऑप्शन आएगा उसे प्रिंट करके अपने फोन या कंप्यूटर में रख लेवे और प्रिंट करके अपने अगले यूनिवर्सिटी जहां आप एडमिशन लेंगे वहां जमा करना होगा

रायगढ़ यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनने में कितने दिन लग जाते हैं

रायगढ़  यूनिवर्सिटी माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनने में 1 से लेकर के 7 से 15 दिन लग जाते हैं ऑनलाइन प्रक्रिया है

raigarh university migration certificate apply online

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *